शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) की आमदनी और मुनाफे में हुई बढ़ोतरी

रिलायंस पावर (Reliance Power) को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 275.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 241 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 2,469 करो़ड़ रुपये से बढ़ कर 2,777.7 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर कंपनी के तिमाही मुनाफे में 14.4% और कुल आमदनी में 12.5% की बढ़त हुई है।
बीएसई में रिलायंस पावर का शेयर बुधवार के 46.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 46.50 रुपये पर खुला और 46.65 रुपये तक ऊपर चढ़ा। मजबूत शुरुआत के बाद करीब सवा 10 बजे लाल निशान पर पहुँच कर यह वापस हरे निशान पर नहीं आ सका है। करीब 2.30 बजे रिलायंस पावर के शेयर में 0.65 रुपये या 1.41% की गिरावट के साथ 45.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख