शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को हुआ घाटा, शेयर टूटा

वित्त वर्ष 2016-17 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) 383.87 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 655.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस बीच आइडिया सेल्युलर की कुल आय भी 9,004.18 करोड़ रुपये से 3.79% गिर कर 8,662.71 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा आइडिया का एबिटा तिमाही दर तिमाही आधार पर 10.4% घट कर 2,165.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 26% से घट कर 25% रह गया।
बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर शुक्रवार के 110.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 102.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे कंपनी का शेयर 3.30 रुपये या 2.99% की कमजोरी के साथ 107.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख