शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) का शेयर लुढ़का

आज बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर में 8% से अधिक गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा 252.67 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में रहा। इसके मुकाबले बैंक को पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 3,342.04 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस बीच बैंक ऑफ बड़ौदा की कुल आय भी 11,726.95 करोड़ रुपये से 3.87% की बढ़त के साथ 12,181.04 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी तिमाही दर तिमाही आधार पर 2,705 करोड़ रुपये से 15.9% बढ़ कर 3,134 करोड़ रही।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर शुक्रवार के 188.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 184.30 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद इसके शेयर में और गिरावट आयी है। करीब 11.40 बजे बैंक का शेयर 15.30 रुपये या 8.14% की कमजोरी के साथ 172.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख