शेयर मंथन में खोजें

रुचि सोया (Ruchi Soya) ने किया समझौता, शेयर 16.34% उछला

सोमवार को रुचि सोया (Ruchi Soya) का शेयर 16.34% की जोरदार मजबूती के साथ बंद हुआ।

कंपनी ने पतंजलि आयुर्वेद के साथ समझौते की घोषणा की जिससे इसके शेयर में तेजी आयी। इस समझौते के तहत खाद्य तेलों की रिफाइनिंग और पैकेजिंग की जायेगी।
बीएसई में रुचि सोया का शेयर शुक्रवार के 25.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 25.60 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 30.80 रुपये और निचला स्तर 25.35 रुपये रहा। कारोबार के अंत में रुचि सोया का शेयर 4.20 रुपये या 16.34% की शानदार मजबूती के साथ 29.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख