शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के शुद्ध लाभ में हुई 49.04% की वृद्धि

रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) ने वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही का में रिलायंस इन्फ्रा का शुद्ध मुनाफा 374.85 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 251.50 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय पिछले साल की तीसरी तिमाही के 6,199.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,815.90 करोड़ रुपये रही। इस तरह कंपनी के तिमाही शुद्ध मुनाफे में 49.04% की बढ़त और आमदनी में 6.18% की गिरावट आयी है।
बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर शुक्रवार को 542.10 रुपये पर बंद होकर आज सपाट इसी स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 545.05 रुपये और निचला स्तर 526.00 रुपये रहा। कारोबार के अंत में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 6.65 रुपये या 1.23% की गिरावट के साथ 535.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख