शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईडीबीआई बैंक, कोल इंडिया, मारुति, टाटा पावर और ओएनजीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईडीबीआई बैंक, कोल इंडिया, मारुति, टाटा पावर और ओएनजीसी शामिल हैं।

आईडीबीआई बैंक - रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने बैंक की रेटिंग में अवनति कर दी है।
कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज - कंपनी कुल 58.5 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 3.9 करोड़ शेयर जारी करेगी।
कोल इंडिया - नोरदर्न कोलफील्ड्स कुल 1,244.12 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदेगी।
कैडिला हेल्थकेयर - जायडस भारत की पहली टेट्रावैलेन्ट निष्क्रिय इन्फ्लुएंजा वैक्सीन की शुरुआत करेगी।
रेन इंडस्ट्रीज - कंपनी को 7.5 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले तीसरी तिमाही में इस बार 22.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
महिंद्रा सीआईई - कंपनी के तिमाही मुनाफे में 73.1% की बढ़त हुई है।
मारुति - मारुति ने रिट्ज की बिक्री रोक दी है।
ओएनजीसी - कंपनी 5 परियोजनाओं के लिए 7327 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
टाटा पावर - तेलंगाना में स्थित अपने 15 मेगावाट सोलर पावर प्लांट में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।
एवरेडी इंडस्ट्रीज - असम में स्थित अपने संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख