शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को वापस खरीदेगी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार को हुई अपनी बैठक में डिबेंचरों को वापस खरीदने का निर्णय लिया। निदेक मंडल से हरी झंडी मिलने के बाद कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले कुल 1,170 करोड़ रुपये के डिबेंचरों को वापस खरीदने की घोषणा कर दी है।
बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर अंतिम कारोबारी दिन गुरुवार को 2.60 रुपये या 0.87% की गिरावट के साथ 297.45 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 317.00 रुपये और निचला स्तर 170.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख