शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने रोकी इस कार की बिक्री

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी एक कार की बिक्री रोक दी है।

कंपनी ने कई महीनों तक कमजोर प्रदर्शन के बाद अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक कार रिट्ज की बिक्री रोकने का फैसला किया है। मारुति ने इसे 2009 में पेश किया था और अब तक इसकी 4 लाख से अधिक इकाइयाँ बिक चुकी हैं। मारुति की ओर कहा गया है कि उत्पाद पोर्टफोलियो की समीक्षा और नवीनीकरण के तहत यह कदम उठाया गया है। हालाँकि रिट्ज के कलपुर्जे और सर्विसेज अगले 10 वर्षों तक उपलब्ध रहेंगी। रिट्ज के बाजार से हटने के बाद मारुति इग्निस, स्विफ्ट, एस्टिलो, सिलेरियो, डिजायर और बलेनो पर ध्यान देगी।
इस खबर का कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर दिख रहा है। सोमवार को बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर गुरुवार के 6,034.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 6,025 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 25.10 रुपये या 0.42% की गिरावट के साथ 6,009.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख