शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी को मिला ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग को ठेका मिला है।

एलऐंडटी हाइड्रोकार्बन को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से इसकी आसाम की बोंगाईगाँव रिफाइनरी में एलपीजी ट्रीटमेंट संयंत्र सहित 0.740 एमएमटीपीए फ्ल्यूडाइज्ड क्रेकिंग युनिट (एफसीसी) की स्थापना के लिए 1,100 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
सहायक कंपनी की ओर से मिली इस सकारात्मक खबर के बावजूद लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयर में गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर गुरुवार के 1,486.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,494.00 रुपये पर खुल कर लगातार नीचे की ओर गिरा है। करीब 10.10 बजे यह सपाट 1,486.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख