शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर में होगा एनएमडीसी (NMDC) का संयंत्र संपन्न

करीब एक वर्ष के विलम्ब के बाद एनएमडीसी (NMDC) के स्टील संयंत्र के दिसंबर में संपन्न होने की उम्मीद है।

18,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कंपनी का यह एकीकृत स्टील संयंत्र छत्तीसगढ़ के नगरनार में स्थित होगा। एनएमडीसी को उम्मीद है कि 30 लाख टन वार्षिक क्षमता वाला यह संयंत्र पहले साल में ही आधे उत्पादन स्तर तक पहुँच जायेगा, जबकि दूसरे साल में यह आँकड़ा 80% से अधिक होगा। इन्फ्रा ग्रोथ से स्टील सेक्टर में तेजी के समय कंपनी के इस स्टील संयंत्र की शुरुआत होगी।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर गुरुवार के 141.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 143.90 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 2.05 रुपये या 1.44% की बढ़त के साथ 144.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख