शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : देना बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, मैरिको और हैवेल्स इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें देना बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, मैरिको और हैवेल्स इंडिया शामिल हैं।

देना बैंक - सरकार बैंक में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
स्मार्टलिंक नेटवर्क - कंपनी डिजिसॉल सिस्टम्स के 1 करोड़ शेयर अधिग्रहित करेगी।
एचसीएल टेक - कंपनी का निदेशक मंडल शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
कोटक महिंद्रा बैंक - बैंक विदेशी निवेश सीमा बढ़ाने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगा।
मैरिको - कंपनी जेड लाइफस्टाइल की 45% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी।
इलाहाबाद बैंक - बैंक बॉन्ड जारी करके 300 करोड़ रुपये जुटायेगा।
हैवेल्स इंडिया - हैवेल्स इंडिया यस बैंक को 150 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी करेगी।
आदित्य बिड़ला फैशन - कंपनी के फोरेवर 21 ने बंगाल में पहला स्टोर खोला है।
मैराथन नेक्स्टजेन - मैराथन नेक्स्टजेन कुल 149.5 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद करेगी।
फ्यूचर लाइफस्टाइल - कंपनी ने अपनी नयी एफएलएफएल लाइफस्टाइल ब्रांड्स की शुरुआत कर दी है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख