शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

सोमवार को कारोबार के दौरान एचसीएल टेक (HCL Tech) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर पहुँचा।

आज कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होनी है, जिसमें शेयरों को वापस खरीदने पर चर्चा की जायेगी।
बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 865.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 870.00 पर खुला। सत्र के बीच में यह 879.15 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का भी शिखर है। मगर फिर इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 1.30 रुपये या 0.15% की हल्की गिरावट के साथ 864.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख