शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री में 11.61% गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री में 11.61% की कमी आयी है।

कंपनी ने हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 38,795 वाहन बेचे, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के 43,893 वाहनों की बिक्री हुई थी। इसके अलावा अतुल ऑटो की केवल मार्च महीने की बिक्री 3,303 इकाई से 3.91% घट कर 3,174 इकाई रह गयी।
बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 465.30 रुपये की बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 475.00 रुपये पर खुला, मगर कमजोर बिक्री आँकड़ों के कारण हरे निशान पर जमा नहीं रह सका। करीब 1 बजे यह 3.00 रुपये या 0.64% की कमजोरी के साथ 462.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख