शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए उछला एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) का शेयर

आज एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) के शेयर में 3.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी की मार्च बिक्री में 26.4%, चौथी तिमाही में 21% और वित्त वर्ष 2016-17 में 19.6% की बढ़त हुई है। मार्च 2016 में बिके 1,656 वाहनों के मुकाबले मार्च 2017 में कंपनी ने 2,094 वाहन बेचे। वित्त वर्ष में 12,700 इकाई की तुलना में 15,184 इकाई और चौथी इकाई में 3,504 इकाई के मुकाबले कंपनी के वाहनों की 4,241 इकाइयाँ बिकीं। बिक्री बढ़ने का असर ही कंपनी के शेयर पर देखने को मिल रहा है।
बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 1,287.15 रुपये की बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,316.00 रुपये पर खुला। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर में 49.35 रुपये या 3.83% की मजबूती के साथ 1,336.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख