शेयर मंथन में खोजें

इस बैंक ने मिलाया कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) से हाथ

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) ने बीएसई को नये समझौते की जानकारी दी है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कॉक्स एंड किंग्स के साथ भारत में ट्रैवल प्रीपेड कार्ड्स बेचने के लिए वितरण समझौता किया है। यह साझेदारी ट्रैवेल प्रीपेड कार्ड को आठ मुद्राओं (युएस डॉलर, जीबीपी, यूरो, सिंगापुर डॉलर, जेप येन, केनेडियन डॉलर्स, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और सऊदी रियाल) में मार्केटिंग करने में मदद करेगी।
बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर 230.85 रुपये की बंदी के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 232.00 रुपये पर खुला। करीब 2.30 बजे यह 6.15 रुपये या 2.66% की कमजोरी के साथ 224.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख