शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) ने किया 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

एनबीसीसी (NBCC) ने हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स के 10 रुपये प्रति वाले 3.57 करोड़ इक्विटी शेयरों का कुल 35.70 करोड़ रुपय में अधिग्रहण किया है।

हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स के बोर्ड ने इन शेयरों, जो कंपनी की 51% हिस्सेदारी हैं, को एनबीसीसी को आवंटित कर दिया। परिणामस्वरूप हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स एनबीसीसी की सहायक कंपनी बन गयी है।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर सोमवार को 0.80 रुपये या 0.46% की बढ़त के साथ 172.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 199.57 रुपये और निचला स्तर 117.73 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख