शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा केपीआईटी टेक (KPIT Tech) का शुद्ध मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में केपीआईटी टेक (KPIT Tech) की आमदनी बढ़ने के बावजूद इसके मुनाफे में गिरावट आयी है।

कंपनी की आमदनी 847.39 करोड़ रुपये से 1.45% बढ़ कर 859.71 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 92.73 करोड़ रुपये से 42.06% घट कर 53.72 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही तिमाही दर तिमाही आधार पर इसका एबिटा 84.5 करोड़ रुपये से 2.8% अधिक 86.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 10.2% के मुकाबले 10.1% रहा।
बीएसई में केपीआईटी टेक का शेयर 129.40 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 129.95 रुपये पर खुला। करीब 10.40 बजे कंपनी का शेयर 0.40 रुपये या 0.31% की हल्की बढ़त के साथ 129.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख