शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का तिमाही और वार्षिक शुद्ध लाभ घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की आखरी तिमाही में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के मुनाफे में 43.1% की गिरावट आयी है।

बैंक का शुद्ध मुनाफा 2,154.3 करोड़ रुपये से घट कर 1,225.1 करोड़ रुपये रह गया। इसका वार्षिक लाभ भी 8,223.66 करोड़ रुपये से 55.25% घट कर 3,679.28 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी चौथी तिमाही की कुल आमदनी 13,592.97 करोड़ रुपये से 4.32% अधिक 14,181.31 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक की शुद्ध एनपीए तिमाही दर तिमाही आधार पर 8,295 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,626.5 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 517.30 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 523.10 रुपये पर खुला, मगर कमजोर वित्तीय नतीजों के कारण शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 10 बजे बैंक का शेयर 7.55 रुपये या 1.46% की कमजोरी के साथ 509.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख