शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने किया हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपनी एक साझा उद्यम कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है।

बैंक ने कोटक महिंद्रा ओल्ड लाइफ इंश्योरेंस (कोटक लाइफ) में ओल्ड म्यूचुअल, यूके की पूरी 26% हिस्सेदारी 1,292.7 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए समझौता किया। इस खरीदारी से कोटक लाइफ में कोटक महिंद्रा बैंक की हिस्सेदारी पूरी 100% हो जायेगी। 2001 में स्थापित हुई कोटक लाइफ भारत में निजी क्षेत्र की प्रमुख लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है, जो मौजूदा समय में कोटक ग्रुप और ओल्ड म्यूचुअल के बीच बना साझा उद्यम है, जिसमें कोटक महिन्द्रा बैंक की हिस्सेदारी 74% है। 31 मार्च 2017 को कोटक लाइफ का कुल मूल्य 1,825 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 914.55 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 922.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 2.30 बजे बैंक के शेयर में 10.35 रुपये या 1.13% की कमजोरी के साथ 904.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख