शेयर मंथन में खोजें

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) के तिमाही शुद्ध लाभ में 91.1% की वृद्धि

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) की चौथी तिमाही की आमदनी और मुनाफे में वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी के शुद्ध लाभ में 91.1% और आमदनी में 70.1% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का शुद्ध लाभ 47.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 90.2 करोड़ रुपये और आमदनी 303.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 516.9 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का वार्षिक लाभ 163.32 करोड़ रुपये से 123.19% अधिक 364.53 करोड़ रुपये और कुल आय 1,080.64 करोड़ रुपये के मुकाबले 67.37% अधिक 1,808.71 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में मोतीलाल ओसवाल का शेयर 863.55 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 875.00 रुपये पर खुला, मगर शुरुआत में ही गिरावट के कारण 826.95 रुपये तक गिर गया। करीब 1.10 बजे कंपनी के शेयर में 9.85 रुपये या 1.14% की कमजोरी के साथ 853.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख