शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) ने खोजे 23 नये भंडार, शेयर चढ़ा

खबरों के अनुसार ओएनजीसी (ONGC) ने तेल और गैस के 23 नये भंडार खोजें हैं।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान रिकॉर्ड कुओं की खुदायी की, जिसका इसे लाभ भी मिला। 23 नये भंडारों की खोज वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में 35% की बढ़ोतरी दिखाता है और इसी कारण यह कंपनी के लिए सबसे सफल साल रहा।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 179.55 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 179.30 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही एक जोरदार उछाल के साथ यह 183.80 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 12.55 बजे कंपनी के शेयर में 3.35 रुपये या 1.87% की मजबूती के साथ 182.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख