शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्सपर्ट से जानिए मोरपेन लैब्स शेयरों में निवेशकों को क्या करना चाहिए?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें मोरपेन लैब्स (Morepen Labs) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि तकनीकी नजरिए से देखें तो 23 फरवरी के आसपास स्टॉक में असामान्य रूप से तेज खरीदारी देखने को मिली, जिसने 33 रुपये के आसपास एक मजबूत “डबल बॉटम” जैसा पैटर्न बना दिया है। यह स्तर फिलहाल एक अहम सपोर्ट के रूप में उभर रहा है। इसी आधार पर कुछ विश्लेषक मानते हैं कि अगर यह सपोर्ट कायम रहता है, तो शेयर में 50 रुपये तक की संभावित चाल बन सकती है। हालांकि, यह सिर्फ तकनीकी संकेत हैं और इनके पीछे ठोस फंडामेंटल सपोर्ट होना भी जरूरी है।

फंडामेंटल तौर पर कंपनी की स्थिति अभी मिश्रित दिखाई देती है। पिछले कुछ समय में सेल्स ग्रोथ खास मजबूत नहीं रही है और मार्जिन भी लगभग 10-11% के आसपास ही उतार-चढ़ाव करते रहे हैं। यही वजह है कि पहले भी इस स्टॉक में तेजी के संकेत मिले लेकिन वे टिक नहीं पाए और कीमतों में फिर गिरावट आ गई। हाल ही में बाजार यह उम्मीद कर रहा है कि दिसंबर तिमाही से कंपनी की सेल्स ग्रोथ में सुधार शुरू हुआ है और मार्जिन भी बेहतर हो सकते हैं। अगर यह ट्रेंड आगे भी जारी रहता है, तो स्टॉक में एक नया अपट्रेंड बन सकता है।

लेकिन यहां सबसे बड़ा जोखिम यही है कि कंपनी पहले भी ऐसे “फॉल्स सिग्नल” दे चुकी है। अगर इस बार भी ग्रोथ टिकाऊ साबित नहीं होती, तो 33 रुपये का स्तर फिर से दबाव में आ सकता है। वहीं, अगर कंपनी लगातार बेहतर नतीजे देती है, तो निवेशकों को अच्छा सरप्राइज भी मिल सकता है। इसलिए 3 साल के नजरिए से देखें तो इस स्टॉक में संभावनाएं हैं, लेकिन जोखिम भी उतना ही है। निवेश करने से पहले तिमाही नतीजों में लगातार सुधार, सेल्स ग्रोथ और मार्जिन ट्रेंड पर नजर रखना बेहद जरूरी रहेगा।

 



(शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख