शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या सोना में अभी निवेश करना है सही फैसला या बढ़ रहा है जोखिम?

सोने और चाँदी के मौजूदा बाजार को देखें तो इस समय दोनों ही कीमती धातुएं एक अहम मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि सोने की कीमत फिलहाल 4830 के आसपास चल रही है, जहां यह अपने 50-डे मूविंग एवरेज के पास रेजिस्टेंस का सामना कर रही है। तकनीकी नजरिए से 5000 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जब तक सोना इस स्तर के ऊपर मजबूती से नहीं टिकता, तब तक इसमें बड़ी तेजी की उम्मीद करना जल्दबाज़ी हो सकती है। अगर यह 5000 के ऊपर जाता है तो पिछले उच्च स्तर का टेस्ट करते हुए करीब 10% तक की और तेजी संभव है, लेकिन यदि ऐसा नहीं होता तो फिर से 200-डे मूविंग एवरेज यानी लगभग 4200 के स्तर की ओर गिरावट देखी जा सकती है। यानी कुल मिलाकर 4200 से 5000 के बीच एक बड़ा और अस्थिर रेंज बना हुआ है, जिसमें ट्रेडिंग करना जोखिम भरा हो सकता है।

चाँदी की बात करें तो इसमें हाल के समय में अच्छा मोमेंटम देखने को मिला है और कीमतें 60 से बढ़कर 80-81 के आसपास पहुंच चुकी हैं। हालांकि, अब 84 डॉलर के आसपास एक मजबूत रेजिस्टेंस बनता हुआ दिख रहा है, जो तकनीकी रूप से 38.2% फिबोनाची रिट्रेसमेंट के करीब है। इसका मतलब यह है कि यहां से आगे बढ़ने में चांदी को मुश्किल आ सकती है। एमसीएक्स पर भी इसी तरह का पैटर्न दिख रहा है, जहां कीमतें करीब 258 के आसपास हैं और 280 के आसपास एक अहम रेजिस्टेंस जोन मौजूद है।

ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए रणनीति साफ होनी चाहिए। यदि पहले से पोजीशन बनी हुई है तो 84 (डॉलर) या उसके आसपास के स्तर पर मुनाफावसूली करना समझदारी हो सकती है। वहीं नई खरीदारी से बचना चाहिए जब तक कि कीमतें इस रेजिस्टेंस के ऊपर क्लोज देकर मजबूती न दिखाएं। कुल मिलाकर, मौजूदा स्तरों पर गोल्ड और सिल्वर दोनों में रिस्क-रिवार्ड अनुपात बहुत आकर्षक नहीं दिखता, इसलिए सावधानी और धैर्य ही सबसे बेहतर रणनीति मानी जाएगी।

 



(शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख