शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए ने दिखायी डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) को हरी झंडी

डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) को यूएसएफडीए ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा बेचने के लिए मंजूरी दे दी है।

कंपनी अब अंडाशय के कैंसर के उपचार के लिए एल्जा कॉर्पोरेशन के डोक्सिल इंजेक्शन का जेनेरिक संस्करण बेचेगी। यह इंजेक्शन 10 या 30 एमएल की अकेली खुराक में आता है।
बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर मंगलवार के 2,723.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 2,717.00 पर खुला और 2,757.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.85 रुपये या 0.32% की बढ़त के साथ 2,731.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख