शेयर मंथन में खोजें

पुनर्गठन की खबर से 15% टूटा सीईएसई (CESC) का शेयर

कोलकाता की कंपनी सीईएसई को एक पुनर्गठन (Restructuring) योजना के तहत चार कंपनियों में विभाजित किया जायेगा। आरपी संजीव गोयनका समूह ने आज यह घोषणा की।

हालाँकि पहली नजर में यह फैसला शेयर बाजार को रास नहीं आया है। आज इस घोषणा के बाद सीईएससी के शेयर भाव में जोरदार गिरावट आ गयी। गुरुवार को सीईएसई के निदेशक बोर्ड की बैठक में विभाजन की इस योजना को स्वीकृति दी गयी। इस विभाजन के तहत सीईएससी के पास इस समूह के समूचे बिजली वितरण व्यवसाय को रखा जायेगा। बिजली उत्पादन व्यवसायों को सीईएससी जेनरेशन में रखा जायेगा। समूह के खुदरा (रिटेल) व्यवसाय स्पेंसर्स को एक अलग कंपनी बनाया जायेगा। बिजली और खुदरा क्षेत्र के अलावा समूह के बाकी व्यवसायों, जैसे बीपीओ इकाई फर्स्टसोर्स, खेल, एफएमसीजी और रियल एस्टेट वगैरह को सीईएससी वेंचर्स में रखा जायेगा।
शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबार में सीईएससी ने सुबह मजबूत शुरुआत की थी, मगर दोपहर बाद यह खबर सामने आने के बाद इसमें तीखी गिरावट आने लगी। अंत में यह बीएसई में 147.60 रुपये या 15.1% टूट कर 829.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख