शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के तिमाही और वार्षिक मुनाफे में हुई बढ़ोतरी

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है।

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में अदाणी पोर्ट्स ने 1,164.07 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो कि पिछले की समान तिमाही में कमाये गये 901.66 करोड़ रुपये के मुनाफे से 29.10% ज्यादा है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 2,136.07 करोड़ रुपये से 19.55% बढ़ कर 2,554.72 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का वार्षिक लाभ 2,855.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 36.61% अधिक 3,901.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका वार्षिक राजस्व 7,841.42 करोड़ रुपये की तुलना में 20.88% अधिक 9,479.46 करोड़ रुपये रहा। बेहतर तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयर भाव पर भी दिख रहा है। आज कंपनी का शेयर अधिकतर हरे निशान में रहा है। बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 332.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 332.50 रुपये पर खुला और करीब 2.30 बजे 1.42% की बढ़त के साथ 336.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख