शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा घटने के कारण टूटा अमारा राजा (Amara Raja) का शेयर

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में अमारा राजा (Amara Raja) को 99.19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

यह पिछले की समान तिमाही में कमाये गये कंपनी के 109.06 करोड़ रुपये के मुनाफे से 9.05% कम रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1,296.04 करोड़ रुपये से 17.81% बढ़ कर 1,526.99 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का वार्षिक लाभ 491.63 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.67% कम 478.49 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी वार्षिक आय 5,230.22 करोड़ रुपये की तुलना में 15.30% अधिक 6,030.63 करोड़ रुपये रही। लाभ घटने का नकारात्मक असर कंपनी के शेयर भाव पर पड़ा। बीएसई में अमारा राजा का शेयर 874.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 874.30 रुपये पर खुला और परिणामों की घोषणा के बाद 806.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2.50 बजे अमारा राजा का शेयर 4.50% की कमजोरी के साथ 834.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख