शेयर मंथन में खोजें

डीएलएफ (DLF) को हुआ 142.66 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

डीएलएफ (DLF) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 142.66 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसकी तुलना में पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 211.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं कंपनी की कुल आमदनी 2,732.76 करोड़ रुपये की तुलना में 8.10% घट कर 2,511.37 करोड़ रुपये रही। कंपनी का सालाना प्रदर्शन भी शानदार रहा और इसने वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 305.10 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में 132.05% ज्यादा 707.99 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।
शुक्रवार को बीएसई में डीएलएफ का शेयर 0.20 रुपये या 0.10% की हल्की गिरावट के साथ 194.40 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 215.80 रुपये और निचला स्तर 101.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख