शेयर मंथन में खोजें

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के बोर्ड ने लिये कई अहम फैसले

शुक्रवार को साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में अधिकतम 20 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करके चुकता पूँजी में वृद्धि के जरिये टीयर 1 पूँजी बढ़ाने, ऋण लेने की सीमा को 6,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 10,000 करोड़ रुपये करने और अधिकतम 500 करोड़ रुपये टीयर 1/2 बॉन्ड जारी करने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर 1.15 रुपये या 4.46% की मजबूती के साथ 26.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 27.15 रुपये और निचला स्तर 16.56 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख