एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन से जानते हैं कि इस सवाल का जवाब।
ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि हिंदुस्तान कॉपर को लेकर निवेशकों के बीच इस समय खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और इसकी वजह कंपनी की मजबूत ग्रोथ स्टोरी और माइनिंग सेक्टर में बढ़ते अवसर हैं। हाल ही में कंपनी द्वारा चिली जैसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में माइनिंग एसेट्स हासिल करने की संभावनाओं की खबर ने इसके भविष्य को लेकर भरोसा और मजबूत किया है। कॉपर की ग्लोबल डिमांड लगातार बढ़ रही है, खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की वजह से, और ऐसे में सीमित माइनिंग कंपनियों के बीच हिंदुस्तान कॉपर की स्थिति काफी यूनिक बनती है।
हालांकि हाल के समय में जियो-पॉलिटिकल तनाव और मेटल्स में आई गिरावट के कारण स्टॉक में करेक्शन जरूर देखने को मिला है, लेकिन कंपनी के फंडामेंटल्स और आने वाले समय की प्रॉफिटेबिलिटी को देखते हुए लंबी अवधि के लिए नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। अगर भाव 450 से 500 रुपये की रेंज में आता है तो यह निवेश के लिए अच्छा मौका माना जा सकता है। वहीं, ट्रेड लेने वाले निवेशकों के लिए स्टॉप लॉस अपनी रिस्क क्षमता के अनुसार हालिया सपोर्ट लेवल के नीचे रखना बेहतर रहेगा।
पी/ई मल्टीपल 80 के ऊपर होने के बावजूद यह स्टॉक पारंपरिक वैल्यूएशन से अलग तरीके से ट्रेड कर रहा है, क्योंकि मार्केट कंपनी की भविष्य की ग्रोथ और माइनिंग रिजर्व्स को पहले से ही डिस्काउंट कर रहा है। यह वही स्थिति होती है जब निवेशकों को शुरुआत में वैल्यूएशन महंगा लगता है, लेकिन बाद में कंपनी की कमाई और विस्तार उस वैल्यूएशन को जस्टिफाई कर देते हैं।
माइनिंग सेक्टर पर समग्र रूप से नजर डालें तो इसमें अभी भी मजबूती की संभावना बनी हुई है। NMDC लिमिटेड, GMDC लिमिटेड, गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड और संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर्स लिमिटेड जैसे स्टॉक्स भी इस सेक्टर में अच्छे विकल्प माने जा रहे हैं। कुल मिलाकर, मेटल और माइनिंग सेक्टर पर फिलहाल नजरिया पॉजिटिव है, और सही स्तरों पर निवेश लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सकता है।
(शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)