शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) का तिमाही मुनाफा 6.2% घटा

भारतीय सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 4,340 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया।

यह पिछले साल की समान तिमाही में कमाये गये 4,625 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 6.2% कम रहा। वहीं कंपनी की सकल तिमाही आमदनी 16,237 करोड़ रुपये की तुलना में 33.7% अधिक 21,714 करोड़ रुपये रही। कंपनी का सालाना प्रदर्शन बेहतर शानदार रहा और इसने 16,140 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में 10.2% ज्यादा 17,900 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।
शुक्रवार को बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 1.65 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 175.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 212.00 रुपये और निचला स्तर 138.17 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख