शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) के शुद्ध तिमाही लाभ में 75.9% की गिरावट

जनवरी-मार्च 2016 के मुकाबले 2017 की समान अवधि में जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) का शुद्ध मुनाफा 75.9% घट गया।

जुबिलेंट ने 27.8 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार केवल 6.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। कंपनी का राजस्व भी 618 करोड़ रुपये से मामूली गिरावट के साथ 612.8 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कमजोर नतीजों से जुबिलेंट फूडवर्क्स का एबिटा 15.1% घट कर 60.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.5% के मुकाबले 9.9% रह गया। लाभ और राजस्व घटने से कंपनी के शेयर भाव में भी गिरावट आयी है। आज जुबिलेंट का शेयर कमजोरी के साथ 890.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 12.08% की गिरावट के साथ 825.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख