शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) ने कमाया 1,916.36 करोड़ रुपये का मुनाफा

पावर ग्रिड (Power Grid) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 1,916.36 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

कंपनी का यह मुनाफा 2016 की समान अवधि में कमाये गये 1,568.58 करोड़ रुपये के मुनाफे से 22% अधिक रहा। इस दौरान पावर ग्रिड की कुल आमदनी भी 5,740.50 करोड़ रुपये से 16.9% की वृद्धि के साथ 6,712.04 करोड़ रुपये हुई। बेहतर वित्तीय परिणामों से पावर ग्रिड का एबिटा 11.2% बढ़ कर 5,618.54 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 88.03% के मुकाबले 83.7% रह गया। मुनाफे और आमदनी में वृद्धि के बावजूद आज पावर ग्रिड के शेयर ने लाल निशान में शुरुआत की और करीब 9.35 बजे यह 1.70 रुपये या 0.82% की गिरावट के साथ 206.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख