शेयर मंथन में खोजें

31.39% घटा एनएचपीसी (NHPC) का तिमाही मुनाफा

एनएचपीसी (NHPC) के जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही के मुनाफे में 31.39% गिरावट आयी है।

पिछले साल की समान तिमाही में हुए 245.48 करोड़ रुपये के मुकाबले एनएचपीसी की मुनाफा 168.42 करोड़ रुपये रह गया। एनएचपीसी की तिमाही आय घटने का भी नकारात्मक असर इसके लाभ पर पड़ा, जो 1,869.88 करोड़ रुपये से 13.75% घट कर 1,604.99 करोड़ रुपये रह गयी। कंपनी के सालाना आँकड़ों को देखें तो 2015-16 में हुए 2,915.91 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 2016-17 में कंपनी ने 19.35% अधिक 3,480.33 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 30.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 30.20 रुपये पर खुल कर 29.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 3.10 बजे एनएचपीसी के शेयर में 0.05 रुपये या 0.17% की मामूली गिरावट के साथ 30.05 रुपये सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख