शेयर मंथन में खोजें

ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) ने हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया समझौता

ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) ने भिलाई जेपी सीमेंट के 28,09,66,752 इक्विटी शेयर खरीदने के लिए समझौता किया है।

कंपनी भिलाई जेपी की यह 74% हिस्सेदारी जयप्रकाश एसोसिएट्स से 1,450 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इसके अलावा ओरिएंट ने 496 करोड़ रुपये में निग्री सीमेंट ग्रिंडिंग इकाई के अधिग्रहण हेतू भी करार किया।
बीएसई में ओरिएंट सीमेंट का शेयर 147.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 148.70 रुपये पर खुला। करीब 1 बजे इसमें एक उछाल आयी और यह 160.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में ओरिएंट सीमेंट का शेयर 3.95 रुपये या 2.69% की कमजोरी के साथ 143.15 रुपये बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख