शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर : दिलीप बिल्डकॉन, विप्रो, एनटीपीसी, कैन फिन होम्स और इलाहाबाद बैंक

खबरों के कारण जो शेयर सोमवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें दिलीप बिल्डकॉन, विप्रो, एनटीपीसी, कैन फिन होम्स और इलाहाबाद बैंक शामिल हैं।

दिलीप बिल्डकॉन - कंपनी का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 195.76 करोड़ रुपये रहा, जबकि गत वर्ष की समान अवधि में 60.71 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा था।
विप्रो - कंपनी ने 2.45 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
सैटिन क्रेडिटकेयर - कंपनी ने वाणिज्यिक पेपर जारी करके 100 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
एनटीपीसी - कंपनी ने 250 मेगावाट के मंदसौर सौर ऊर्जा परियोजना में से 17 मेगावाट का शुभारंभ कर दिया।
कैन फिन होम्स - कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 23 जून को होगी जिसमें इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन पर चर्चा की जायेगी।
जीवीके पावर - कंपनी ने बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 10% जारी और पेड-अप शेयर पूँजी की बिक्री को मंजूरी दी।
आंध्र / इलाहाबाद बैंक - 6,000 करोड़ रुपये के बैड लोन की बिक्री करेंगे।
वीएसटी टिलर्स - कंपनी ने मई में 800 ट्रेक्टर और 1,857 पावर टिलर्स बेचे।
एडवांस एंजाइम्स - कंपनी ने पाम टेक्नो वेंचर्स के अधिग्रहण के लिए निश्चित समझौता किया है।
कल्प कमर्शियल - कंपनी के कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी प्रशात सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। (शेयर मंथन, 05 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख