शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) की बिक्री और उत्पादन में वृद्धि

फोर्स मोटर्स (Force Motors) की घरेलू बिक्री, निर्यात तथा उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

अप्रैल में वाहनों की 1,779 इकाई के मुकाबले कंपनी ने मई में 2,415 वाहनों का उत्पादन किया। फोर्स मोटर्स की घरेलू स्तर पर बिक्री 1,664 इकाई के मुकाबले 1,967 इकाई रही, जबकि निर्यात 153 इकाई से बढ़ कर 192 इकाई रहा। इसके बाद आज बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 4,328.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 4,315.00 रुपये पर खुला, मगर बिक्री तथा उत्पादन के बेहतर आँकड़ों से शुरुआती कारोबार में ही हरे निशान में आ गया। करीब 11 बजे यह 46.85 रुपये या 1.08% की मजबूती के साथ 4,375.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख