शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) करेगी नयी परियोजना का निर्माण

भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) 1.57 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र पर एक नयी आवासीय परियोजना का निर्माण करेगी।

कंपनी एनसीआर में सोहना (हरियाणा) के सेक्टर 33 में मॉडर्न समूह हाउसिंग डेलवपमेंट के रूप में इस परियोजमा का निर्माण करेगी, जो कि गोर्ळ कोर्स एक्सटेंशन रोड से 12 किमी की दूरी पर स्थित है। आज बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर ने 520.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 524.95 रुपये पर शुरुआत की और 536.90 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। करीब साढ़े 11 बजे यह 11.55 रुपये या 2.22% की मजबूती के साथ 532.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख