शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर : यस बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज, ऑयल इंडिया, ओएनजीसी और केनरा बैंक

खबरों के कारण जो शेयर बुधवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज, ऑयल इंडिया, ओएनजीसी और केनरा बैंक शामिल हैं।

यस बैंक - बैंक के शेयरधारकों ने ऋण लेने की सीमा बढ़ा कर 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 70,000 करोड़ रुपये करने की मंजूरी दी।
अदाणी एंटरप्राइजेज - अदाणी ग्रीन एनर्जी में हिस्सेदारी 50% से कम कर ली।
ऑयल इंडिया - कंपनी ने बाघजन, असम में हाइड्रोकार्बन की खोज की है।
सिकाल लॉजिस्टिक्स - निष्कर्षण के लिए महानदी कोयला से स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ।
मीरा इंडस्ट्रीज - अमेरिका में नयी सहायक कंपनी स्थापित की।
ओएनजीसी - कंपनी एचपीसीएल में सरकार की पूरी हिस्सेदारी खरीद सकती है।
भूषण स्टील - भूषण ग्रुप की 2 कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में सख्त जाँच शुरू हुई है।
जीई शिपिंग - कंपनी वित्त वर्ष 2017-18 में कोई महत्वपूर्ण पूँजीगत व्यय नहीं करेगी।
विविमेड लैब्स - कंपनी को यूएसएफडीए से सैंट सिलोनी, स्पेन में एपीआई सुविधा के लिए शून्य अवलोकन प्राप्त हुए हैं।
केनरा बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में 0.5% की कटौती की है। (शेयर मंथन, 07 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख