शेयर मंथन में खोजें

इस कंपनी में घटी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की हिस्सेदारी

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में 4.50% से अधिक की बढ़त दिख रही है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी द्वारा अतिरिक्त इक्विटी शेयर जारी करने के कारण अदाणी एंटरप्राइजेज की इसमें हिस्सेदारी घट कर 50% से कम रह गयी है। इसी कारण अब अदाणी ग्रीन, अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी भी नहीं रही। इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है। बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 127.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 130.70 रुपये पर खुल कर 9.40 बजे 4.85% की मजबूती के साथ 134.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख