शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के उत्पादन में वृद्धि

मई 2016 के मुकाबले मई 2017 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के उत्पादन में 16.79% वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी ने वाहनों की 1,29,509 इकाई के मुकाबले 1,51,262 इकाइयों का उत्पादन किया। इनमें कमर्शियल वाहनों की 153 के मुकाबले 836, ईको/ऑमनी की 12,864 की तुलना में 13,152 इकाई और कॉम्पैक्ट वाहनों की 58,253 इकाइयों के मुकाबले 68,562 इकाई शामिल रहीं। इसके बाद बीएसई में मारुति का शेयर 7,116.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 7,1140.00 रुपये पर खुला और 7,202.95 रुपये तक चढ़ा। करीब 11.20 बजे यह 74.60 रुपये या 1.05% की मजबूती के साथ 7,191.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख