शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर : टाटा पावर, सीएंट, बायोकॉन, रिलायंस कैपिटल और ऐम्टेक ऑटो

खबरों के कारण जो शेयर गुरुवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा पावर, सीएंट, बायोकॉन, रिलायंस कैपिटल और ऐम्टेक ऑटो शामिल हैं।

टाटा पावर - आईसीआरए ने कंपनी की रेटिंग एए से घटा कर एए- कर दी।
ऐम्टेक ऑटो - शेयर जारी करने के मुद्दे पर विचार करने के लिए 3 जून को कंपनी का बोर्ड बैठक करेगा।
सीएंट - कंपनी ने यूनाइटेड टेक्नोलॉजीज के साथ विस्तारित सामरिक साझेदारी की घोषणा की।
इंडियाबुल्स वेंचर्स - इंडियाबुल्स वेंचर्स ने उपभोक्ता वित्त व्यवसाय शुरू किया।
इडेलवाइज - कंपनी ने अपना पहला सर्वकालिक बॉन्ड जारी किया।
हेल्थकेयर ग्लोबल - हेल्थकेयर ग्लोबल ने नागपुर में 125 बिस्तर वाला कैंसर केंद्र शुरू किया।
बायोकॉन - कंपनी ने 17 जून को बोनस शेयर जारी करने के लिए निर्धारित किया।
जेनसार - कंपनी ने पुणे में आरऐंडडी केंद्र स्थापित किया।
पीएफसी - पीएफसी टीऐंडडी क्षेत्र में शुरुआत करने की योजना बना रही है।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ एएमसी की लिस्टिंग को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 08 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख