शेयर मंथन में खोजें

आईसीआरए ने घटायी टाटा पावर (Tata Power) की रेटिंग

प्रमुख रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने टाटा पावर (Tata Power) की रेटिंग घटा दी है।

एजेंसी ने इसके लंबी अवधि ऋण/गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों की रेटिंग एए से घटा कर एए- कर दी। हालाँकि क्रिसिल, केयर, इंडिया रेटिंग्स, मूडीज और एसऐंडपी ने कंपनी की मौजूदा रेटिंग ही बरकरार रखी है। बीएसई में टाटा पावर का शेयर 79.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट 79.20 रुपये पर खुला और 78.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.05 बजे यह 0.88% की कमजोरी के साथ 79.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख