शेयर मंथन में खोजें

एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज (Endurance Technologies) ने की विस्तार योजना घोषित

एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज (Endurance Technologies) अपने चेन्नई स्थित संयंत्र का विस्तार करेगी।

कंपनी 9.12 करोड़ रुपये की लागत से 12 से 18 महीनों की अवधि में इस संयंत्र की स्थापित क्षमता 816.1 करोड़ टन से 1,225 करोड़ टन तक बढ़ायेगी। इसके लिए वित्त का प्रबंध आंतरिक स्त्रोतों से किया जायेगा।
आज बीएसई में एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज का शेयर 899.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 900.00 रुपये पर खुला और 920.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में पहुँचने के बाद करीब 2.40 बजे यह 12.45 रुपये या 1.38% की कमजोरी के साथ 886.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख