शेयर मंथन में खोजें

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) करेगी हिस्सेदारी का अधिग्रहण

आज जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में जी एंटरटेनमेंट के डिजिटल व्यापार को मजबूत करने के लिए सहायक कंपनी इंडिया वेबपोर्टल की शेष 49% हिस्सेदारी और टैगोस डिजाइन की 12.50% हिस्सेदारी अधिग्रहित करने का निर्णय लिया गया। ये दोनों सौदे कुल 3.32 करोड़ डॉलर में किये जायेंगे।
बीएसई में जी एंटरटेनमेंट का शेयर सपाट 519.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 522.00 रुपये पर खुला और 527.25 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में जी एंटरटेनमेंट का शेयर 1.65 रुपये या 0.32% की बढ़त के साथ 521.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख