शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने किया वेतन निपटान समझौता

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने सानंद स्थित संयंत्र के कर्मियों के साथ वेतन निपटान समझौता कर लिया है।

इसके साथ ही लंबे समय से लंबित कंपनी और कर्मियों के बीच वेतन निपटान विवाद समाप्त हो गया। समझौते के तहत कर्मियों को अगले 5 सालों में समान रूप से 16,000 रुपये की वृद्धि मिलेगी। इस संयंत्र में करीब 500 कर्मचारी हैं जो नैनो, टिएगो, और कॉम्पैक्ट सेडान टिगर का उत्पादन करते हैं।
बीएसई में शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 6.45 रुपये या 1.40% की बढ़त के साथ 467.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 598.60 रुपये और निचला स्तर 417.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख