शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) को मिली पर्यावरण संबंधित मंजूरी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) को रमनमंडी बहादुरगढ़ पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन के विस्तार के लिए पर्यावरण संबंधित मंजूरी प्राप्त हो गयी है।

कंपनी की इस परियोजना का मूल्य 230 करोड़ रुपये है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम इस 243 किमी लंबी पाइपलाइन की क्षमता को सालाना 4.71 मिलियन टन से बढ़ा कर 8 मिलियन टन करेगी।
बीएसई में शुक्रवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 0.70 रुपये या 0.13% की मामूली बढ़त के साथ 539.40 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 584.45 रुपये और निचला स्तर 294.39 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख