शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर : टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर सोमवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

टाटा मोटर्स - कंपनी के सभी यात्री वाहनों की वैश्विक बिक्री में 6% की वृद्धि हुई है।
ऐम्टेक ऑटो - कंपनी को जनवरी-मार्च 2017 में 307 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
इंडियन ओवरसीज बैंक - इंडियन ओवरसीज बैंक ने आधार दर 9.50% से घटा कर 9.45% कर दी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पैरा-जाइलीन की अंतिम क्रिस्टलीकरण ट्रेन शुरू की है।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट - कंपनी ने 350 करोड़ रुपये के डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दी।
ओरिएंटल बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में 10-20 आधार अंकों की कटौती की है।
अरबिंदो फार्मा - अरबिंदो फार्मा को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
टाटा स्टील - टाटा स्टील बॉन्ड बिक्री के जरिये 1,500 करोड रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 75 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर ब्याज दर में 10 आधार अंकों की कटौती की।
कोल इंडिया - कोल इंडिया 37 भूमिगत खदानों में उत्पादन बंद करेगी। (शेयर मंथन, 12 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख