शेयर मंथन में खोजें

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने घटायी एमसीएलआर

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) ने एमसीएलआर में 10-15 आधार अंकों की कटौती की है।

बैंक ने नयी दरों में ओवर्नाइट के लिए 8.00%, एक महीने के लिए 8.10%, तीन महीनों के लिए 8.30% एमसीएलआर रखी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.40% और 1 साल के लिए 8.50% होगी। नयी दरें 12 जून से प्रभावी होंगी। इसके बाद इलाहाबाद बैंक का शेयर में कमजोरी आयी। आज बीएसई में बैंक का शेयर 69.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 69.75 रुपये पर खुला और 69.80 रुपये तक चढ़ा। करीब 12 बजे यह 0.93% की गिरावट के साथ 69.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख