शेयर मंथन में खोजें

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के शेयर में 4.50% से अधिक की बढ़त

आज जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) के शेयर में 4.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

जीएमआर इन्फ्रा की सहायक कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स को प्रमुख ग्रीक इन्फ्रा कंपनी टेरना एसए के साथ भागीदारी में क्रीट में न्यू इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑफ हेराक्लियन के निर्माण, संचालन और प्रबंधन के लिए चुना गया है। इसके बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 16.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 16.70 रुपये पर खुला और 18.20 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब 3 बजे जीएमआर के शेयर में 0.75 रुपये या 4.42% की बढ़त के साथ 17.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख